Homeबड़ी ख़बरेंपखांजूर में LPG गैस किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से...

पखांजूर में LPG गैस किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से हो रहा उपयोग, कार्यवाही की तैयारी

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

पखांजूर में गैस किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से उपयोग, कार्यवाही की तैयारी छत्तीसगढ़, कांकेर, पखांजूर– नगर पंचायत पखांजूर में इन दिनों गैस की किल्लत के चलते होटल संचालकों और ठेला व्यवसायियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि बड़े होटलों से लेकर छोटे ठेलों तक में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है।परलकोट दर्पण लोकल न्यूज़ चैनल से बातचीत में होटल और ठेला संचालकों ने बताया कि गैस की कमी के कारण कमर्शियल सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर आसानी से, लेकिन अधिक कीमत पर, रातों-रात उपलब्ध हो जा रहे हैं। ऐसे में व्यवसाय बंद होने के डर से वे मजबूरी में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध है । संचालकों का कहना है कि यदि समय पर कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, तो वे नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन गैस की किल्लत को दूर करने के साथ-साथ अवैध उपयोग पर किस प्रकार सख्ती बरतता है।

Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915
Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915http://www.paralkotdarpannewslocal.com
Chief Editor Ashim Pal ParalkotDarpan Local News MSME Reg.CG-08-0012149 Frenchise of LEAD INDIA Newspaper & News agency RNI No. Delhi N/2015/64915 HN-100/A,WARD-05,SHITALAPARA PAKHANJORE,KANKER (C.G.) PIN.494776 EMAIL - ParalkotDarpan@gmail.com Mob. 6267429348,8770658322
RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
30 ° C
30 °
30 °
35 %
0.1kmh
25 %
Wed
29 °
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
39 °
Sun
36 °

Most Popular