Homeक्राइममितानिन हत्याकांड का खुलासा,नौ माह बाद आरोपी गिरफ्तार

मितानिन हत्याकांड का खुलासा,नौ माह बाद आरोपी गिरफ्तार

*9 माह पुराने मितानिन हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार*

दुर्गूकोंदल क्षेत्र अंतर्गत लिगभंगदरहा जंगल के पगडंडी मार्ग में एक अज्ञात महिला (उम्र लगभग 30-35 वर्ष) का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मृतका के सिर एवं चेहरे पर पत्थर से वार कर हत्या किया जाना पाया गया। सूचना पर पुलिस टीम, ग्राम कोटवार एवं सरपंच के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।मृतिका की पहचान जयंती मंडल पति सुभाष मंडल उम्र 40 वर्ष निवासी चिखली थाना बड़‌गांव जो कि दुगूकोंदल क्षेत्र में मितानिन प्रेरक का कार्य करती थी के रुप में हुई। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच की कार्यवाही :–

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। सायबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए तथा संदेहियों एवं परिजनों से विस्तृत पूछताछ की गई, किन्तु प्रारंभिक जांच में कोई ठोस सुराग प्राप्त नहीं हुआ। पुलिस द्वारा लगातार मामले की निगरानी एवं विवेचना जारी रखी गई।

पुनः पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले के सभी पहलुओं की पुनः जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुआ।

 आरोपीत की गिरफ्तारी एवं खुलासा :–

संदेह के आधार पर ग्राम सोनपाल थाना बड़गांव निवासी आरोपी तारकचंद उर्फ चंदन से पूछताछ की गई, जिसने प्रारंभ में टालमटोल किया, किन्तु बाद में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

त्या का कारण :–पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी माता के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ₹40,000 की राशि प्राप्त हुई थी, जिसका निर्माण कार्य मृतिका जयंती मंडल (मितानिन प्रेरक) को दिया गया था। मृतिका द्वारा राशि लेने के बाद भी घर का निर्माण नहीं किया गया तथा बार-बार टालमटोल किया जाता रहा।राशि वापस मांगने पर भी मृतिका द्वारा इंकार करने से आरोपी आक्रोशित हो गया और हत्या की योजना बनाई।

दिनांक 18 जून 2025 को आरोपी ने मृतिका को एक अन्य निर्माण कार्य दिलाने का झांसा देकर जंगल की ओर ले गया, जहां पैसे को लेकर विवाद होने पर पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपीत का विवरण :–

तारकचंद विश्वकर्मा उर्फ चन्दन , उम्र 19 वर्ष,निवासी सोनपाल थाना बड़गांव,जिला कांकेर।

पुलिस टीम का विवरण:–

◽थाना दुर्गूकोंदल से थाना प्रभारी निरी. प्रहलाद यादव, प्र.आर. 139 गजेंद्र गेंन्द्रे, आर. 1180 अवध, आर 743 देवराज गावड़े एवं 

◽साइबर टीम से निरी. यशवंत श्याम, निरी. जितेन्द्र साहू, ASI भकेश पटेल, सचिन शोरी, रामरतन निषाद, प्रणय यादव, दिनेश ध्रुव, हिमेश्वर मंडावी ।

कांकेर पुलिस अपील :–

संदिग्ध गतिविधियों एवं अपराध संबंधी सूचना देने के लिए कांकेर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क करें, सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915
Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915http://www.paralkotdarpannewslocal.com
Chief Editor Ashim Pal ParalkotDarpan Local News MSME Reg.CG-08-0012149 Frenchise of LEAD INDIA Newspaper & News agency RNI No. Delhi N/2015/64915 HN-100/A,WARD-05,SHITALAPARA PAKHANJORE,KANKER (C.G.) PIN.494776 EMAIL - ParalkotDarpan@gmail.com Mob. 6267429348,8770658322
RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
30 ° C
30 °
30 °
35 %
0.1kmh
25 %
Wed
29 °
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
39 °
Sun
36 °

Most Popular