पखांजूर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम गौरव हालदार पिता मनोज हालदार निवासी वार्ड नंबर 13 पखांजूर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र मात्र 20 वर्ष थी। शनिवार सुबह हुई इस घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचने की तैयारी में है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही मौत के सही समय और कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह अज्ञात बताई जा रही है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आखिर युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इस बात का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।पखांजूर थाना क्षेत्र का यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।खबर लिखे जाने तक शव को फंदे से उतारा नहीं गया है। पखांजूर पुलिस परिवारवालों के आने का इंतजार कर रही हैं। रिस्तेदारो के आने के बाद ही पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम करने भेजा जाएगा।
पखांजूर में अज्ञात कारणों से 20 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी
Jharkhand
clear sky
39.2
°
C
39.2
°
39.2
°
18 %
2.9kmh
4 %
Sat
42
°
Sun
44
°
Mon
46
°
Tue
44
°
Wed
42
°





