
कांकेर, छत्तीसगढ़ 27/02/2026। *होली पर्व के उपलक्ष्य में शुष्क दिवस घोषित* कांकेर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा आगामी 04 मार्च होली पर्व (जिस दिन रंग खेला जायेगा) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने इस दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, फुटकर दुकान से संलग्न अहातों एवं एफ.एल.4 (क) व्यावसायिक क्लब व एफ.एल.7, सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखे जाने के लिए आदेशित किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने शुष्क दिवस के दौरान जिले में जांच दल गठित कर अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन व विक्रय पर पूर्णतः नियंत्रण सुनिश्चित करने का आदेश जिला आबकारी अधिकारी को दिए हैं।





