cURL Error: 0 कांकेर कलेक्टर द्वारा अस्पताल का निरीक्षण, परिसर में स्वच्छता बरतने तथा सुविधाओं में विस्तार करने के निर्देश - Paralkot Darpan News Local
HomeHomeकांकेर कलेक्टर द्वारा अस्पताल का निरीक्षण, परिसर में स्वच्छता बरतने तथा...

कांकेर कलेक्टर द्वारा अस्पताल का निरीक्षण, परिसर में स्वच्छता बरतने तथा सुविधाओं में विस्तार करने के निर्देश

सिविल अस्पताल पखांजूर का और बेहतर ढंग से किया जाएगा कायाकल्प

कलेक्टर ने निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बरतने तथा सुविधाओं में विस्तार करने के दिए निर्देश

कांकेर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के दूरस्थ पखांजूर क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज सिविल अस्पताल सह मातृ शिशु अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने सिविल अस्पताल को और अधिक सुविधा संपन्न और सेवाओं में विस्तार करने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न वार्डों का अवलोकन एवं निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से हालचाल जाना।

कलेक्टर आज सुबह 10 बजे सिविल अस्पताल सह मातृ शिशु अस्पताल पखांजूर पहुंचे, जहां निर्माणाधीन कार्यों का मुआयना किया। उन्होंने अस्पताल के पीछे बनाए जा रहे प्रसाधन कक्ष का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश बीएमओ को दिए। तदुपरांत उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी महिला एवं पुरुष वार्ड, नर्सिंग स्टॉफ कक्ष, आपात चिकित्सा कक्ष, एक्स-रे विभाग, पोषण पुनर्वास केंद्र, लैबोरेटरी, एएनसी कक्ष सहित हमर लैब आदि कक्ष में जाकर सतत् निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनका हालचाल भी जाना। बीएमओ ने बताया कि वर्तमान में यहाँ अधिकतर वायरल फीवर से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि पिछले प्रवास की तुलना में वर्तमान में काफी सकारात्मक सुधार हुए हैं, लेकिन इसमें और सुधार की गुंजाइश भी है। साथ ही स्वच्छता पर और अधिक फोकस करने के साथ-साथ परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने और गंदगी करने वालों से जुर्माना वसूलने के लिए भी बीएमओ को निर्देशित किया। उन्होंने 10 बेड वाले एनआरसी में बेड ऑक्यूपेंसी में वृद्धि करने और बेहतर सेवाएं मुहैय्या कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान नगर पंचायत पखांजूर के अध्यक्ष श्री साहा, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, एसडीम पखांजूर श्री मनीष देव साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रस्तावित मावा मोदोल और निर्माणाधीन लाइब्रेरी का किया स्थल निरीक्षण
इसके पश्चात् कलेक्टर ने नगर पंचायत पखांजूर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रस्तावित मावा मोदोल कोचिंग संस्थान के लिए स्थल निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्रस्तावित लाइब्रेरी और बाजार शेड परिसर का भी अवलोकन किया।

Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915
Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915http://www.paralkotdarpannewslocal.com
Chief Editor Ashim Pal ParalkotDarpan Local News MSME Reg.CG-08-0012149 Frenchise of LEAD INDIA Newspaper & News agency RNI No. Delhi N/2015/64915 HN-100/A,WARD-05,SHITALAPARA PAKHANJORE,KANKER (C.G.) PIN.494776 EMAIL - ParalkotDarpan@gmail.com Mob. 6267429348,8770658322
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
27 %
2kmh
3 %
Sat
42 °
Sun
44 °
Mon
46 °
Tue
44 °
Wed
42 °

Most Popular