
🔥 बांदे, कांकेर में प्लांटेशन में भीषण आग — फॉरेस्ट कर्मचारी मौके से नदारद बांदे (कांकेर)। तहसील बांदे क्षेत्र के एक प्लांटेशन में अचानक आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने से बड़ी संख्या में पेड़-पौधों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के वन क्षेत्र में भी खतरा मंडराने लगा।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना वन विभाग को दिए जाने के बावजूद मौके पर कोई भी फॉरेस्ट कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचा। विभागीय लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने स्वयं आगे आकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया जा सका, लेकिन यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आग दोबारा भड़कने की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल दमकल और वन विभाग की टीम भेजने की मांग की है। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है।फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।परलकोट दर्पण इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।





