
पखांजूर, कांकेर छत्तीसगढ़,30 जनवरी 2026। थाना पखांजूर पुलिस ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आर्टीका कार भी जब्त कर ली है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थीया ने 28 जनवरी 2026 को थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पखांजूर काम से आने के दौरान परिचित आरोपी नरोत्तम देवनाथ (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम पीवी 31 हरिहरपुर, थाना पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर ने उसे घूमने के बहाने अपनी कार में बैठाकर खेत की ओर ले गया। वहां शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी की बात कहने पर आरोपी ने स्वयं के शादीशुदा होने की बात बताई और दुबारा शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी दी।प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 61(1), 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त आर्टिगा कार को जब्त किया गया।दिनांक 29 जनवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही,इस कार्यवाही में निरीक्षक लक्ष्मण केंवट थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक समोद शर्मा, प्रधान आरक्षक ज्योति साहू, आरक्षक जोसेफ मनोज राणा एवं महिला आरक्षक कंचन मण्डावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





