
परलकोट दर्पण लोकल न्यूज | पखांजूर दिनांक: 08 फरवरी 2026 जहर सेवन से युवक की मौत, घरेलू विवाद की आशंका — पुलिस जांच में जुटी पखांजूर नगर के वार्ड क्रमांक 13, काली मंदिर पारा निवासी वासुदेव सोम उर्फ भॉजा (पिता स्व. हिमांशु सोम) का जहर सेवन करने से दुखद निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वासुदेव सोम ने अपने निवास स्थान पर घास मारने की दवा Paraquat Dichloride 20% SL का सेवन कर लिया।बताया जा रहा है कि जहर सेवन के बाद वह नया बाजार स्थित अपने बड़े व मंझले भाई के निवास पर पहुंचे। स्थिति को गंभीर भांपते हुए परिजनों ने तत्काल उन्हें मदर केयर अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत बिगड़ने पर बेहतर उपचार के लिए पखांजूर तहसील के बंदना अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।सूत्रों के हवाले से यह आशंका जताई जा रही है कि यह कदम संभवतः घरेलू विवाद के कारण उठाया गया, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा विवेचना बाद पता चलेगा।शव का पोस्टमार्टम कल किया जाएगा।घटना की सूचना मिलने पर पखांजूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।





