
छत्तीसगढ़ में पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई पदस्थापनाएँ नवा रायपुर, 22 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) संवर्ग के अधिकारियों के नवीन पदस्थापन आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष दर्शित स्थानों पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।जारी सूची के अनुसार प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं—श्री संजीव शुक्ला (2004), पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज से पुलिस आयुक्त, रायपुर नगर बनाए गए।श्री रामगोपाल (2007), पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज पदस्थ।श्री अभिषेक शांडिल्य (2007), पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज पदस्थ।श्री बालाजी राव सोमावर (2007), पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) पुलिस मुख्यालय रायपुर से पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज पदस्थ।श्री अमित तुकाराम काम्बले (2009), पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगर पदस्थ।श्री लाल उमेद सिंह (2011), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर पदस्थ।श्री चारी मोहन सिंह (2012), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ पदस्थ।श्री दिव्यांग पटेल (2014), पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर पदस्थ।श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (2020), सेनानी 14वीं वाहिनी बालोद से पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगर पदस्थ।श्री संदीप पटेल (2020), सेनानी 16वीं वाहिनी नारायणपुर से पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगर पदस्थ।गृह (पुलिस) विभाग के इस आदेश से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जशपुर, रायगढ़ सहित कई जिलों में पुलिस प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। माना जा रहा है कि इन तबादलों से कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय को और मजबूती मिलेगी।
— परलकोट दर्पण टीम





