
हरिद्वार।अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत स्वामी रवींद्र पुरी जी महाराज सहित अखाड़ा परिषद के अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की एवं उनसे आगामी कुंभ मेले के आयोजन,हिन्दू संतों की सुरक्षा व सम्मान,सनातन धर्म एवं सनातन परंपरा के संरक्षण-संवर्धन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।डॉ॰शर्मा ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से आध्यात्मिक चर्चा की एवं उन्हें आश्वासन दिया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा अखाड़ा परिषद के हिन्दू संतों एवं हिन्दू समाज के हित में किए जाने वाले सभी कार्यों एवं अभियानों में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।उन्होंने श्री महंत जी से भारत को सनातन हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने और गौमाता की रक्षा के लिए मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत स्वामी रवींद्र पुरी जी महाराज ने अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा को माँ मनसा देवी मंदिर की चुनरी ओढ़ाकर एवं माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव महंत रामरतन गिरि जी महाराज,हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी जी महाराज,उत्तरप्रदेश हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजीव सिंह राणा,आदि उपस्थित थे ।





