
// पखांजूर पुलिस //// जिला कांकेर नशे के खिलाफ पखांजूर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही।* अवैध महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को पखांजूर पुलिस ने भेजा जेल।** घटना का संक्षिप्त विवरणदिनाँक 29.03.2026* श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) की पहल पर संपूर्ण जिले में अपराध की रोकथाम व नशे के खिलाफ विशेष अभियान ‘ऑपरेशन उजियारा प्रारंभ किया गया है। श्री राकेश कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के मार्गदर्शन में श्री रवि कुजूर SDOP पखांजूर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन उजियारा’ अभियान के तहत अवैध शराब बेचने वाले के विरुद्ध पखांजूर क्षेत्र लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 28.03.2026 को पखांजूर पुलिस को ग्राम नवानरेकी निवासी शिवलाल मण्डावी अवैध धन अर्जित करने अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मिल महुआ शराब रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहे है कि सचूना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल महिला प्रधान आरक्षक ज्योति साहू के हमराह पुलिस स्टाफ रेड कार्यवाही हेतु ग्राम नवानरेकी सरकारी पानी टंकी के सामने मुबखीर द्वारा बताये स्थान की घेराबंदी कर 01 व्यक्ति शिवलाल मण्डावी पिता स्व. धरमू मण्डावी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नवानरेकी थाना पखांजूर के कब्जे से दो 10-10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकिन में 15 लीटर कीमती 2250 रुपये तथा शराब बिक्री से अर्जित नगदी रकम 300 रपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।* अवैध शराब बेचने वाले में गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड-आरोपी शिवलाल मण्डावी पिता स्व. धरमू मण्डावी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नवानरेकी, थाना पखांजूर।* बरामदगी का विवरण-थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक क्रमशः 60/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट।महुआ शराब कुल 15 लीटर कीमती 2250 रूपये तथा शराब बिक्री से अर्जित नगदी रकम 300 रुपये कुल जुमला रकम 2550 रुपये।* पुलिस टीम का विवरण-. निरीक्षक लक्ष्मण केवट थाना प्रभारी पखांजूर, महिला प्रधान आरक्षक ज्योति साहू, प्रधान आरक्षक रविन्द्र ठाकुर, दाऊलाल सूर्यवंशी, हेमंत द्विवेदी, पवन सोम, बीएलसी रिया उर्फ रामचन्द्र मण्डावी, महिला आरक्षक सरोज मण्डावी।* कांकेर पुलिस की अपील-अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।





