cURL Error: 0 Paralkot Darpan News Local
Home Blog

DBT fertilizer app software update नहीं होने से खाद बिक्री ठप आदान विक्रेताओं ने जताई चिंता

पखांजूर, कांकेर, छत्तीसगढ़ , 30 अप्रैल 2026।परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ ने डीबीटी फर्टिलाइजर ऐप के सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण क्षेत्र में खाद विक्रय में आ रही गंभीर समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। संघ के अध्यक्ष असीम पाल द्वारा उपसंचालक कृषि, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के माध्यम से आवेदन सौंपा गया है।पत्र में बताया गया है कि वर्तमान में डीबीटी फर्टिलाइजर ऐप का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने से विक्रेताओं को किसानों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है। पुराने सॉफ्टवेयर के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि किसान पोर्टल में पंजीकृत है या नहीं, उसकी भूमि संबंधी जानकारी क्या है, तथा उसने अन्य दुकानों से पहले ही खाद खरीदी है या नहीं। इन जानकारियों के अभाव में खाद विक्रय करना जोखिमपूर्ण हो गया है।संघ ने यह भी उल्लेख किया है कि ऐसी स्थिति में यदि कोई विक्रेता खाद बेचता है तो बाद में विभागीय जांच के दौरान उसे नोटिस का सामना करना पड़ सकता है, जिससे दुकानदारों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक डीबीटी फर्टिलाइजर ऐप का सॉफ्टवेयर पूर्ण रूप से अपडेट नहीं हो जाता, तब तक खाद का विक्रय अस्थायी रूप से स्थगित रखा जाएगा। संघ का कहना है कि सॉफ्टवेयर अपडेट होते ही सभी सदस्य शासन के नियमों के अनुरूप पुनः खाद विक्रय प्रारंभ करेंगे।संघ ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान कर डीबीटी ऐप को अपडेट कराया जाए, ताकि किसानों और विक्रेताओं दोनों को हो रही असुविधा से राहत मिल सके।

ISKCON भक्तों द्वारा नगर संकीर्तन, गीता वितरण एवं जलदान कार्यक्रम का आयोजन

पखांजूर में इस्कॉन भक्तों द्वारा नगर संकीर्तन, गीता वितरण एवं जलदान कार्यक्रम संपन्न पखांजूर, कांकेर, छत्तीसगढ़ , 19 अप्रैल 2026।इस्कॉन प्रचार केंद्र पखांजूर के भक्तों द्वारा आज नगर में भक्ति एवं सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। भक्तों ने नगर संकीर्तन करते हुए पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया तथा आमजन को श्रीमद्भगवद्गीता का वितरण कर धर्म और ज्ञान का संदेश दिया। साथ ही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए राहगीरों एवं नागरिकों के लिए शरबत वितरण यानि जलदान सेवा भी की गई।इस कार्यक्रम का आयोजन इस्कॉन रायपुर के वरिष्ठ प्रभुओं के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षामृत प्रभु, सुबल केशव प्रभु, मधुर निमाई प्रभु, मुकेश प्रभु, विनीत प्रभु, तनुज प्रभु, अजय प्रभु, उत्तम प्रभु, राकेश मित्र प्रभु, कविता माताजी, गोष्ठो माताजी सहित अन्य सभी भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विशेष सेवा प्रदान की।नगर संकीर्तन के दौरान “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” के कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।इस्कॉन प्रचार केंद्र के इस आयोजन ने न केवल आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाई, बल्कि समाज सेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कर्नाटक राज्य में बंगाली समाज के अधिकार आंदोलन तेज सुब्रत विश्वास के नेतृत्व में…..

सिंधनूर में बंगाली समाज का आंदोलन तेज, उप तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन; मंगलवार को कलेक्टर से होगी मुलाकात
सिंधनूर, 18 अप्रैल 2026।
कर्नाटक के सिंधनूर क्षेत्र में बंगाली समाज के अधिकारों को लेकर चल रहा आंदोलन अब तेज हो गया है। सुब्रत कुमार विश्वास के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन के तहत स्थानीय बंगाली समाज के प्रतिनिधियों ने उप तहसीलदार श्रीमती वाणी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि सिंधनूर एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले 50–60 वर्षों से निवास कर रहे बंगाली समुदाय को अब तक कई मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा गया है। विशेष रूप से अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा पूरे देश में समान रूप से लागू नहीं होने से समाज में भारी असंतोष व्याप्त है। प्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ राज्यों में यह दर्जा मिलने के बावजूद अन्य राज्यों में न मिलना “एक देश, एक कानून” की अवधारणा के विपरीत है।
प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि समाज को विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्तर पर भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के विरोध में अब आंदोलन को देशव्यापी रूप दिया जा रहा है।
इस दौरान प्रतिनिधियों ने घोषणा की कि वे मंगलवार को रायचूर जिले के कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखेंगे। यह आंदोलन अब देश के 30 से अधिक राज्यों तक फैल चुका है, जिसमें ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अंडमान-निकोबार जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के संस्थापक सुब्रत कुमार विश्वास के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा सुधार, आरक्षण के अधिकार और सामाजिक न्याय की मांग है।
स्थानीय नेताओं ने कहा,
“हम दशकों से यहां रह रहे हैं, फिर भी हमें SC दर्जे जैसे मूलभूत अधिकार नहीं मिल रहे हैं। ‘एक देश, एक कानून’ का सिद्धांत बंगाली समाज पर भी लागू होना चाहिए।”
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से निताई तर्फदार, सागर मंडल, सर्वजीत गाईन, समरेश मंडल, पियूष मिर्धा, प्रेमानंद तालुकदार, संजीव मिर्धा, मानिक मंडल, कनक मंडल, तापस मंडल, सुनील मिस्त्री, साधन सेन, प्रवृत्तन मिस्त्री सहित अन्य शामिल रहे।

पखांजूर के बापुनगर में शिव विवाह धूमधाम से मनाया गया

पखांजूर (PV-35) बापुनगर कांकेर, छत्तीसगढ़ में शिव विवाह समारोह धूमधाम से संपन्नपखांजूर क्षेत्र के PV-35 में किशोरी देवनाथ के निवास पर भगवान शिव का विवाह समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।समारोह के दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं शिव-पार्वती विवाह की पारंपरिक रस्में विधि-विधान से संपन्न कराई गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की। वातावरण भक्तिमय गीतों और जयकारों से गूंज उठा।इस विशेष आयोजन में 70 से अधिक सन्यासी भी शामिल हुए, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। सन्यासियों के आशीर्वाद से पूरा माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में पीवी-35 बापूनगर के राकेश मित्र, सुनील सदियाल एवं भवतोष का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके सहयोग से यह आयोजन सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप में संपन्न हो सका।आयोजन में प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। इस सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों ने किशोरी देवनाथ एवं उनके परिवार की सराहना की।इस प्रकार PV-35 में आयोजित शिव विवाह समारोह ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और एकता का संदेश दिया।

अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक कनखल, हरिद्वार में आयोजित

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भारत को संवैधानिक रूप से अखंड हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने,देश में एक समान नागरिक कानून बनाने,गौहत्या पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने,गौमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने एवं धर्मस्थल कानून को निरस्त कराने के लिए राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया-डा.मुन्ना कुमार शर्मा,राष्ट्रीय अध्यक्ष। हरिद्वार, 14 अप्रैल।आज अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक कनखल,हरिद्वार स्थित राजपूत पंचायती धर्मशाला में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.मुन्ना कुमार शर्मा ने किया।सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी महाराज,डॉ॰जनार्दन उपाध्याय,पंडित अशोक शर्मा,अभय सिंह कुलकर्णी,अरुमुगम स्वामी,राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार,सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया।राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी ने पिछली बैठक की कार्यवाही,आय-व्यय का विवरण एवं आजीवन सदस्यों की सूची को पढ़कर सुनाया।पिछली बैठक की कार्यवाही,आय-व्यय के विवरण और आजीवन सदस्यों की सूची को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रदेश का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया।सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने भारत को संवैधानिक रूप से अखंड हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने,देश में एक समान नागरिक कानून बनाने,गौहत्या पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने,गौमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने एवं धर्मस्थल कानून को निरस्त कराने के लिए राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी उपस्थित हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं से भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया।उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के महान नेताओं और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को हिंदू हितों और देश की रक्षा के लिए हमेशा अपना सर्वश्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए।डा.मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि हिंदुओं की समस्याओं के समाधान के लिए भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाना है।हिंदुओं के संरक्षण संवर्धन में सभी की सहभागिता होनी चाहिए।देश के प्रमुख पदों पर हिंदू रहेंगे तो हिंदुओं की सुरक्षा प्रगति निश्चित रूप से होगी।गौ माता की रक्षा होगी।उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनने से गौ हत्या पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगेगा।समान नागरिकता कानून लागू किया जाएगा।लव जेहाद पर प्रतिबंध,संतों और हिंदू धर्म ग्रंथों का सम्मान सुरक्षित होगा। महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी महाराज ने समस्त हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हिंदू संस्कृति एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी को तत्पर रहना चाहिए।हिंदू संस्कृति,गौमाता,गंगा और गीता की रक्षा केवल हिंदू महासभा ही कर सकती है।उन्होंने कहा कि हिंदू संगठित होकर अपने हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करें।इस अवसर पर उत्तरप्रदेश हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह राणा,विवेक वशिष्ठ,धर्मपाल गोयल,अनिल पंवार,सत्येंद्र त्यागी,मनोज त्यागी,एके त्यागी,मुकुल कुमार,अनिल कांत भटनागर,अशोक कुमार,सतीश रावत,जितेंद्र सिंह,कन्हैया लाल रायकवाड़,प्रदीप सामंत रे,एके शर्मा,अनिल गोयल,युधिष्ठिर स्वैन,सतीश कुमार,पंकज शर्मा,संजय जाट,सौरभ शर्मा,सुरेंद्र मित्तल,मीरा राठौड़,सहित बड़ी संख्या में हिन्दू महासभा के पदाधिकारी व कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सनसनीखेज खुलासा, खुद गिरकर रची थी जानलेवा हमले की झूठी कहानी, पुलिस के सामने मांगनी पड़ी माफी

पखांजूर, कांकेर, छत्तीसगढ़ —-: पत्रकारिता जैसे सम्मानजनक पेशे को कलंकित करने और पुलिस प्रशासन को झूठी शिकायत देकर गुमराह करने वाले एक तथाकथित ‘फर्जी पत्रकार’ के कारनामों का पखांजूर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। खुद को पत्रकार बताने वाले किशोर बाला नाम के युवक ने बीते दिनों थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है, लेकिन जांच में यह मामला पूरी तरह फर्जी पाया गया।क्या था पूरा मामला?हाल ही में किशोर बाला ने सोशल मीडिया और अखबारों में यह खबर फैलवाई थी कि जब वह अपने घर लौट रहे थे, तब एक अज्ञात हमलावर ने उन पर लोहे की पाइप से हमला किया। उन्होंने दावा किया था कि इस हमले में वह बाल-बाल बचे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस खबर के बाद स्थानीय पत्रकार जगत और आम जनता में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त हो गई थी।CCTV ने खोली ‘हमले’ की पोलमामले की गंभीरता को देखते हुए पखांजूर पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, तो हकीकत कुछ और ही निकली। फुटेज में साफ देखा गया कि किशोर बाला पर किसी ने कोई हमला नहीं किया था, बल्कि वह खुद ही अपनी मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गए थे। अपनी इस दुर्घटना को उन्होंने ‘सुनियोजित हमले’ का रूप देकर पुलिस में झूठी एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की।थाने में मांगी माफी, पुलिस की सख्त चेतावनीसच सामने आने के बाद, फर्जी पत्रकार किशोर बाला को थाने तलब किया गया। वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि वह पुलिस अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती की माफी मांग रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी को सख्त चेतावनी दी है कि:भविष्य में यदि वह दोबारा फर्जी तरीके से खुद को पत्रकार बताकर घूमते या लोगों को डराते-धमकाते पाए गए, तो उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पत्रकारिता के नाम पर अवैध वसूली या गलत जानकारी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।असली पत्रकारों की छवि को नुकसानक्षेत्र के वरिष्ठ और वास्तविक पत्रकारों का कहना है कि किशोर बाला जैसे लोग न केवल प्रशासन का समय बर्बाद करते हैं, बल्कि समाज के ‘चौथे स्तंभ’ की विश्वसनीयता को भी ठेस पहुँचाते हैं। इस तरह के फर्जी पत्रकारों के कारण ही ईमानदारी से काम करने वाले फील्ड पत्रकारों को भी शक की निगाह से देखा जाता है।

दिग्गज पार्श्र्व गायिका आशा भोसले 92 वर्ष की उम्र मे निधन

मुंबई 12 अप्रैल 2026। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार दोपहर 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के Breach Candy Hospital में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, उन्हें शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। प्रारंभिक रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट और सीने में तकलीफ की बात सामने आई थी।हालांकि, उनकी पोती जनाई भोसले ने पहले कहा था कि आशा भोसले को सिर्फ थकान और हल्की चेस्ट समस्या है और वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगी, लेकिन रविवार को उनके निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे बहुमुखी और लोकप्रिय गायिकाओं में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए, जो कई भाषाओं में रिकॉर्ड किए गए। “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे उनके गीत आज भी संगीत प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।कम उम्र में ही संघर्षों से जूझते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। लता मंगेश्कर की छोटी बहन होने के बावजूद उन्होंने खुद की अलग शैली विकसित की और हर तरह के गीतों, क्लासिकल, पॉप, ग़ज़ल और फिल्मी संगीत में महारत हासिल की।आशा भोसले के निधन से फिल्म और संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है, लेकिन उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी।

आजाद बंग आर्मी संगठन द्वारा असीम पाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश मिडिया प्रभारी एवं आयोजक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ — असीम पाल बने आज़ाद बंग आर्मी के छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं आयोजक अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर पखांजूर/परलकोट। आज़ाद बंग आर्मी संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन ने असीम पाल प्रधान संपादक परलकोट दर्पण लोकल न्यूज़ चैनल को छत्तीसगढ़ प्रदेश का मीडिया प्रभारी एवं आयोजक अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा संगठन द्वारा जारी सूचना/नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।पत्र में बताया गया है कि बंगाली समाज के विभिन्न मुद्दों, समाज पर हो रहे अत्याचारों तथा समाज के हितों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए संगठन का गठन किया गया है। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के हर दुख-सुख में साथ खड़ा रहना और पूरे देश में बंगाली समाज को एक सशक्त नेतृत्व प्रदान करना है।संगठन के विस्तार और सक्रियता को देखते हुए छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों में जिम्मेदार पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में असीम पाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उनसे अपेक्षा है कि वे मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं साथियों ने असीम पाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।आजाद बंग आर्मी ने स्पष्ट किया है कि संगठन समाज सेवा, एकता और भाईचारे की भावना के साथ कार्य करता रहेगा तथा सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

HP गैस एजेंसी द्वारा कि जा रही अनियमितता के खिलाफ जन आक्रोश, पखांजूर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पखांजूर, कांकेर, छत्तीसगढ़ — पखांजूर में एचपी गैस कनेक्शन में अनियमितताओं के खिलाफ जन आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापनपखांजूर। नगर में एचपी गैस कनेक्शन से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि गैस कनेक्शन वितरण और संबंधित प्रक्रियाओं में कई तरह की गड़बड़ियां की जा रही हैं, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि कनेक्शन जारी करने, दस्तावेज़ सत्यापन तथा अन्य सेवाओं में पारदर्शिता की कमी है। साथ ही कुछ मामलों में नियमों की अनदेखी कर मनमानी तरीके से कार्य किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर विरोध जताया।एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने 26/03/2026 को ऑनलाइन एचपी ऐप के माध्यम से गैस सिलेंडर के लिए भुगतान किया था, लेकिन आज दिनांक तक उन्हें सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि “आज-कल करके लगभग 15 दिन हो गए, फिर भी गैस सिलेंडर नहीं मिला। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” उपभोक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जानकारी मिली है कि गत रात्रि चोरी-छिपे गैस वितरण किया गया।इसी क्रम में आक्रोशित नागरिकों ने एसडीएम पखांजूर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में HP गैस एजेंसी पर सख्त कार्रवाई करने और गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाने की मांग की गई है।एसडीएम कार्यालय की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और आम जनता को राहत कब तक मिलती या फिर आपसी सांठगांठ कर मामले को रफादफा कर लिया जाता है। पूरे खबर पर गहनता से परलकोट दर्पण लोकल न्यूज़ की टिम नजर बनाये हुए है।

आजाद बंग आर्मी द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में पिंकी हालदार को छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा प्रदेश की प्रथम महिला मोर्चे की प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के तत्वावधान में गठित आज़ाद बंग आर्मी द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्रीमती पिंकी हालदार को छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा प्रदेश की प्रथम महिला मोर्चे की प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है और महिला नेतृत्व को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।जारी सूचना/आदेश में बताया गया है कि बंगाली समाज के विभिन्न मुद्दों तथा देश के अलग-अलग हिस्सों में समाज पर हो रहे अत्याचारों को ध्यान में रखते हुए आज़ाद बंग आर्मी का गठन किया गया है। संगठन का उद्देश्य समाज के हर दुख-सुख में साथ खड़ा रहना और राष्ट्रीय स्तर पर समाज की आवाज को सशक्त करना है।संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा में लगातार बैठकों और संवाद के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीमती पिंकी हालदार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिला मोर्चे को सशक्त बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने की अपेक्षा की गई है।संगठन का मुख्य उद्देश्य बंगाली समाज के अधिकारों की रक्षा करना, किसान, मजदूर एवं गरीब वर्ग के हकों के लिए संघर्ष करना तथा समाज में एकता, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। संगठन सभी धर्म, जाति और समुदायों का सम्मान करते हुए गैर-राजनीतिक भावना से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।श्रीमती पिंकी हालदार की इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।परलकोट दर्पण लोकल न्यूज़ चैनल की ओर से भी श्रीमती पिंकी हालदार को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें… 💐