cURL Error: 0 33 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, अंतराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका – Paralkot Darpan News Local
Home Home 33 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, अंतराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका

33 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, अंतराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका

33 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, अंतराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बांदे, पखांजूर, कांकेर छत्तीसगढ़ :

33 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका बांदे।

कांकेर: उजियारा अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बान्दे थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर तिराहा के पास पुलिस ने रेड कर 33.460 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 16.73 लाख रुपये), एक डिलक्स मोटरसाइकिल और 3500 रुपये नकद बरामद किए।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र के भुमकाम गांव से गांजा की एक बड़ी खेप पखांजूर की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर बांदे पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए महाराष्ट्र जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया।जांच के दौरान संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मामला किसी बड़े गांजा तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है और इसे नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।