Homeक्राइमपुलिस की बड़ी कार्यवाही 888ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्यवाही 888ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

परलकोट दर्पण लोकल न्यूज ◆पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 885 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पखांजूर। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पखांजूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 885 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन एवं मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन में संचालित उजियारा अभियान के तहत 12 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम पीव्ही-37 रूपनगर चेक तिराहे पर घेराबंदी कर आरोपी गुरूपद विश्वास (33 वर्ष), निवासी ग्राम पीव्ही-21 दुर्गापुर, थाना पखांजूर को पकड़ा।तलाशी के दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल की डिग्गी से 885 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 34/2026, धारा 20(बी)(ii)A एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में निरीक्षक लक्ष्मण केवट, सहायक उप निरीक्षक बिंदुलता देवांगन सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915
Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915http://www.paralkotdarpannewslocal.com
Chief Editor Ashim Pal ParalkotDarpan Local News MSME Reg.CG-08-0012149 Frenchise of LEAD INDIA Newspaper & News agency RNI No. Delhi N/2015/64915 HN-100/A,WARD-05,SHITALAPARA PAKHANJORE,KANKER (C.G.) PIN.494776 EMAIL - ParalkotDarpan@gmail.com Mob. 6267429348,8770658322
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
13.5 ° C
13.5 °
13.5 °
48 %
2kmh
3 %
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
31 °

Most Popular