
*पखांजूर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए अभियान, खतरनाक स्थानों पर लगाए जा रहे सूचना बोर्ड*पखांजूर। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पखांजूर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां चेतावनी और सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे और एसडीओपी रवि कुजूर के निर्देशन में पुलिस विभाग लोक निर्माण विभाग (PWD) के साथ मिलकर यह कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पखांजूर के पास संकरी पुलिया और अंधे मोड़ जैसे दुर्घटना जन्य स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन स्थानों पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। सूचना बोर्ड लगाए जाने से वाहन चालकों को खतरे की जानकारी पहले ही मिल जाएगी और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने की कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाया जा सके।





