
*कांकेर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ने एक ही परिवार के 6 लोगों की ली जान*कांकेर। कांकेर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नेशनल हाईवे 30 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, यह हादसा कांकेर के नाथिया नवा गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ, जहां दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।हादसे में मृतकों में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और एक 5 वर्षीय मासूम बच्चा शामिल है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही एसपी निखिल राखेचा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों व मृतकों को जिला अस्पताल कांकेर लाया गया है।प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर सुरक्षा और सावधानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।





