cURL Error: 0 आजाद बंग आर्मी संगठन को सशक्त बनाने छत्तीसगढ़ के सुकुमा जिला प्रभारी बनाये गए रवि हालदार – Paralkot Darpan News Local
Home Home आजाद बंग आर्मी संगठन को सशक्त बनाने छत्तीसगढ़ के सुकुमा जिला प्रभारी बनाये गए रवि हालदार

आजाद बंग आर्मी संगठन को सशक्त बनाने छत्तीसगढ़ के सुकुमा जिला प्रभारी बनाये गए रवि हालदार

सुकुमा, छत्तीसगढ़ ।आजाद बंग आर्मी द्वारा जारी पत्र के अनुसार संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में श्री रवि हालदार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।जारी “संदेश” में अखिल भारतीय बांग्ला एकता मंच से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा गया है कि बंगाली समाज के विभिन्न मुद्दों एवं देशभर में समाज के हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार सक्रिय है। संगठन विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है।नव नियुक्त जिला प्रभारी श्री रवि हालदार से अपेक्षा जताई गई है कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए सुकमा जिले में संगठन को मजबूत करेंगे तथा समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने श्री रवि हालदार को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।परलकोट दर्पण लोकल न्यूज़ चैनल की ओर से भी श्री रवि हालदार को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें…