
कांकेर। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा ने माह फरवरी 2026 के लिए “Cop of the Month” सम्मान की घोषणा करते हुए जिले के 6 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया है। सभी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जारी सूची के अनुसार थाना कोरर के निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता को अपराध निराकरण एवं स्थाई वारंट तामील में विशेष भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। वहीं थाना अंतागढ़ के उप निरीक्षक आलोक सुबोध को एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में बरामदगी एवं विवेचना में अहम योगदान के लिए चयनित किया गया।

इसी तरह चौकी दुधावा (थाना नरहरपुर) के सहायक उप निरीक्षक गंगाराम शोरी को हत्या प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी एवं विवेचना में उल्लेखनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। थाना नरहरपुर के सहायक उप निरीक्षक बुधारू राम मरकाम को विभिन्न हत्या प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना के लिए सम्मान मिला।
इसके अलावा थाना गोण्डाहुर के आरक्षक क्रमांक 1054 चंदन कुलदीप को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के मामलों में सक्रिय भूमिका के लिए तथा थाना बांदे के आरक्षक क्रमांक 1241 यशवंत मंडावी को मादक पदार्थ गांजा एवं आबकारी एक्ट के मामलों में प्रभावी कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। जिला पुलिस ने भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करने की बात कही है।