Homeबड़ी ख़बरेंएक साल में जवाब दे गया Tata Voltas का Ac, ग्राहक ने...

एक साल में जवाब दे गया Tata Voltas का Ac, ग्राहक ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

एक साल में जवाब दे गया टाटा वोल्टास का एसी, ग्राहक ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल। पखांजूर (जिला कांकेर, छत्तीसगढ़), 02 मार्च 2026।पखांजूर के मेन रोड स्थित राजेश इलेक्ट्रॉनिक्स से वर्ष 2025 में खरीदा गया टाटा वोल्टास कंपनी का एयर कंडीशनर एक वर्ष के भीतर ही ठंडी हवा देना बंद कर दिया। खरीददार श्रीमती बीना पाल ने इस संबंध में कंपनी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती बीना पाल ने वर्ष 2025 में बजाज फाइनेंस के माध्यम से डाउनपेमेंट देकर लगभग 38,000 रुपये में टाटा वोल्टास कंपनी का एसी खरीदा था। बिल के अनुसार यह खरीदारी राजेश इलेक्ट्रॉनिक्स, मेन रोड पखांजूर से की गई थी।श्रीमती पाल ने बताया कि फरवरी 2026 में एसी ने ठंडी हवा देना बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। शिकायत दर्ज होने के बाद कंपनी की ओर से मिस्त्री भेजा गया। जांच के दौरान मिस्त्री ने बताया कि एसी की गैस खत्म हो गई है और गैस भरवाने में लगभग 3,000 से 4,000 रुपये का खर्च आएगा।इस पर श्रीमती बीना पाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक नामी कंपनी का महंगा उत्पाद यदि मात्र एक वर्ष में ही खराब हो जाता है तो यह ग्राहकों के साथ अन्याय है। उनका कहना है कि उपभोक्ता भरोसे के साथ ब्रांडेड उत्पाद खरीदते हैं, लेकिन यदि इतने कम समय में ऐसी समस्या आती है तो कंपनी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी महंगे उत्पाद खरीदते समय सावधानी बरतने और पूरी वारंटी व सर्विस शर्तों की जानकारी लेने की सलाह दी है। उन्होंने Tata Voltas के एसी को न खरिदने की सलाह क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दिया है। फिलहाल इस मामले में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं मिला तो वे उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटा सकते हैं। (परलकोट दर्पण टीम)

Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915
Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915http://www.paralkotdarpannewslocal.com
Chief Editor Ashim Pal ParalkotDarpan Local News MSME Reg.CG-08-0012149 Frenchise of LEAD INDIA Newspaper & News agency RNI No. Delhi N/2015/64915 HN-100/A,WARD-05,SHITALAPARA PAKHANJORE,KANKER (C.G.) PIN.494776 EMAIL - ParalkotDarpan@gmail.com Mob. 6267429348,8770658322
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.9 ° C
16.9 °
16.9 °
24 %
2.1kmh
0 %
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
35 °

Most Popular