Homeक्राइमउजियारा अभियान के तहत नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी गिरफ्तार, 100 मि.ली....

उजियारा अभियान के तहत नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी गिरफ्तार, 100 मि.ली. के 90 नग कफ सिरप जब्त। नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पखांजूर, कांकेर, छत्तीसगढ़ — नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी गिरफ्तार, 90 नग सिरप जब्त पखांजूर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप की अवैध बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 100 मि.ली. के 90 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, 3,300 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम मुकेश सरदार (29 वर्ष) है, जो पीवी-15 श्यामनगर का निवासी है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट (नार्कोटिक ड्रग और साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम 1985) की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है।बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत पखांजूर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 14, रविंद्रपल्ली क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से नशीली कफ सिरप बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915
Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915http://www.paralkotdarpannewslocal.com
Chief Editor Ashim Pal ParalkotDarpan Local News MSME Reg.CG-08-0012149 Frenchise of LEAD INDIA Newspaper & News agency RNI No. Delhi N/2015/64915 HN-100/A,WARD-05,SHITALAPARA PAKHANJORE,KANKER (C.G.) PIN.494776 EMAIL - ParalkotDarpan@gmail.com Mob. 6267429348,8770658322
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
20 %
1.6kmh
3 %
Wed
28 °
Thu
40 °
Fri
42 °
Sat
43 °
Sun
44 °

Most Popular