
छत्तीसगढ़ — असीम पाल बने आज़ाद बंग आर्मी के छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं आयोजक अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर पखांजूर/परलकोट। आज़ाद बंग आर्मी संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन ने असीम पाल प्रधान संपादक परलकोट दर्पण लोकल न्यूज़ चैनल को छत्तीसगढ़ प्रदेश का मीडिया प्रभारी एवं आयोजक अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा संगठन द्वारा जारी सूचना/नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।पत्र में बताया गया है कि बंगाली समाज के विभिन्न मुद्दों, समाज पर हो रहे अत्याचारों तथा समाज के हितों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए संगठन का गठन किया गया है। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के हर दुख-सुख में साथ खड़ा रहना और पूरे देश में बंगाली समाज को एक सशक्त नेतृत्व प्रदान करना है।संगठन के विस्तार और सक्रियता को देखते हुए छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों में जिम्मेदार पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में असीम पाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उनसे अपेक्षा है कि वे मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं साथियों ने असीम पाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।आजाद बंग आर्मी ने स्पष्ट किया है कि संगठन समाज सेवा, एकता और भाईचारे की भावना के साथ कार्य करता रहेगा तथा सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।





