
अज्ञात पुरूष मृत व्यक्ति की सूचना थाना पखांजूर
दिनाँक 07/03/2026 को सिविल अस्पताल पखांजूर से सूचना मिला कि दिनांक 24/02/2026 से अज्ञात पुरूष व्यक्ति बस स्टेंड पखांजूर में बेहोशी हालात में होने से ईलाज हेतु सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया था जिसका ईलाज दौरान दिनांक 07/03/2026 को मृत्यु हो गया है जिस पर थाना पखांजूर में मर्ग क्रमांक 24/2026 धारा 194 BNSS कायम किया गया है। अज्ञात पुरूष मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है।
अज्ञात पुरूष मृत व्यक्ति की हुलिया
कद करीबन 05 फीट, रंग गेहुआ, सिर का बाल काला लम्बा, दाड़ी लम्बा, दाहिने हाथ की कलाई व कोहनी के बीच गोदना से दिल बना है अनमोल लिखा है, पीला रंग का रबड़ ब्रेसलेट जिसमें महाकाल लिखा है, हॉफ टीशर्ट गहरा निला रंग का जिसमें अंग्रेजी में OP FOOLOW YOUR PASSION लिखा तथा काला रंग का लोवर पहना है, उम्र करीबन 25 से 27 वर्ष है।
उक्त अज्ञात पुरूष मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो निम्न नम्बरों में जानकारी देने का कष्ट करे।
पुलिस कंट्रोल रूम कांकेर थाना प्रभारी पखांजूर
94791-94199 07844-231255, 94791-94118,





