
पखांजूर के बड़े कापसी गांव में मिले कंकाल का पुलिस ने सुलझाया रहस्य, शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने दोस्तों संग की प्रेमिका की हत्या
पखांजूर। पखांजूर क्षेत्र के बड़े कापसी गांव में हाल ही में मिले अज्ञात कंकाल के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। यह मामला प्रेम संबंध, शादी के दबाव और सोची-समझी साजिश से जुड़ा निकला।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका कुं. संगीता उसेंडी का गांव के युवक दिनेश दुग्गा से प्रेम संबंध था। संगीता उसेंडी लगातार दिनेश दुग्गा पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी दबाव से परेशान होकर दिनेश दुग्गा ने अपने दो दोस्तों (जिसमें से एक नाबालिग) के साथ मिलकर संगीता उसेंडी की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में जहां पर पोल्ट्री अवशेष फेंका जाता है वहीं समीप झाड़ियों में फेंक दिया, जहां समय बीतने के साथ शव कंकाल में तब्दील हो गया।
जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी गांव के झाड़ियों के बीच में ग्रामीणों को कंकाल दिखाई दिया था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान करना चुनौतीपूर्ण था। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी के पुराने मामलों को खंगालना शुरू किया और संदेह के आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ की।
लगातार पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों (मोबाइल कॉल डिटेल) के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके बाद आरोपी दिनेश दुग्गा और उसके तीन साथियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने गला दबाकर मारने का अपराध कबूल कर लिया।
पुलिस के अनुसार, शादी के लिए बनाए जा रहे दबाव से परेशान होकर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से सुनीता उसेंडी को 16 नवंबर 2025 की रात को मिलने बुलाया और घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस की तत्परता से लंबे समय से अनसुलझे इस मामले का पर्दाफाश हो






