

पखांजूर में इस्कॉन भक्तों द्वारा नगर संकीर्तन, गीता वितरण एवं जलदान कार्यक्रम संपन्न पखांजूर, कांकेर, छत्तीसगढ़ , 19 अप्रैल 2026।इस्कॉन प्रचार केंद्र पखांजूर के भक्तों द्वारा आज नगर में भक्ति एवं सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। भक्तों ने नगर संकीर्तन करते हुए पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया तथा आमजन को श्रीमद्भगवद्गीता का वितरण कर धर्म और ज्ञान का संदेश दिया। साथ ही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए राहगीरों एवं नागरिकों के लिए शरबत वितरण यानि जलदान सेवा भी की गई।इस कार्यक्रम का आयोजन इस्कॉन रायपुर के वरिष्ठ प्रभुओं के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षामृत प्रभु, सुबल केशव प्रभु, मधुर निमाई प्रभु, मुकेश प्रभु, विनीत प्रभु, तनुज प्रभु, अजय प्रभु, उत्तम प्रभु, राकेश मित्र प्रभु, कविता माताजी, गोष्ठो माताजी सहित अन्य सभी भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विशेष सेवा प्रदान की।नगर संकीर्तन के दौरान “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” के कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।इस्कॉन प्रचार केंद्र के इस आयोजन ने न केवल आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाई, बल्कि समाज सेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।





