
अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के तत्वावधान में गठित आज़ाद बंग आर्मी द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्रीमती पिंकी हालदार को छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा प्रदेश की प्रथम महिला मोर्चे की प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है और महिला नेतृत्व को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।जारी सूचना/आदेश में बताया गया है कि बंगाली समाज के विभिन्न मुद्दों तथा देश के अलग-अलग हिस्सों में समाज पर हो रहे अत्याचारों को ध्यान में रखते हुए आज़ाद बंग आर्मी का गठन किया गया है। संगठन का उद्देश्य समाज के हर दुख-सुख में साथ खड़ा रहना और राष्ट्रीय स्तर पर समाज की आवाज को सशक्त करना है।संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा में लगातार बैठकों और संवाद के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीमती पिंकी हालदार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिला मोर्चे को सशक्त बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने की अपेक्षा की गई है।संगठन का मुख्य उद्देश्य बंगाली समाज के अधिकारों की रक्षा करना, किसान, मजदूर एवं गरीब वर्ग के हकों के लिए संघर्ष करना तथा समाज में एकता, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। संगठन सभी धर्म, जाति और समुदायों का सम्मान करते हुए गैर-राजनीतिक भावना से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।श्रीमती पिंकी हालदार की इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।परलकोट दर्पण लोकल न्यूज़ चैनल की ओर से भी श्रीमती पिंकी हालदार को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें… 💐





