cURL Error: 0 बंगाली समाज के आरक्षण धरने का दसवां दिन, युवा शक्ति और समाजसेवीयों के सहयोग से आंदोलन को मिली नई ऊर्जा - Paralkot Darpan News Local
HomeHomeबंगाली समाज के आरक्षण धरने का दसवां दिन, युवा शक्ति और समाजसेवीयों...

बंगाली समाज के आरक्षण धरने का दसवां दिन, युवा शक्ति और समाजसेवीयों के सहयोग से आंदोलन को मिली नई ऊर्जा


रुद्रपुर, परलकोट दर्पण।
रविंद्र नाथ टाइगर पार्क, रुद्रपुर में चल रहे बंगाली समाज के आरक्षण संबंधी शांतिपूर्ण धरने का सोमवार को दसवां दिन रहा। धरना स्थल पर सुबह से शाम तक समाज के युवाओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आंदोलन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली।
धरने के दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आंदोलन की व्यवस्थाओं को संभाला। अभिमन्यु साना, इंद्रजीत सिकदर, विद्युत सिकदर, विक्की राय, सुभ्रत तरफदार सहित कई युवाओं ने नए टेंट लगाने का कार्य किया, ताकि आंदोलन में शामिल लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। वहीं समाजसेवी नरेश मंडल एवं उनकी धर्मपत्नी अनीता मंडल ने आंदोलनकारियों के लिए जूस की व्यवस्था कर सहयोग प्रदान किया।
इसके अलावा गोलू मिस्त्री, वीरू स्वर्णकार, प्रियांशु तिवारी, बुलाई विश्वास, बिट्टू माझी, रंजन दत्त, शंभू मंडल, सुशांत ढाली, कार्तिक दास, प्रताप यादव सहित अनेक साथियों ने पूरे दिन धरना स्थल की व्यवस्थाओं को संभालते हुए आंदोलन को सफल बनाने में योगदान दिया।
धरने को मीडिया का भी समर्थन मिला। फ्रंट न्यूज़ के पत्रकार सत्यजीत सरकार, गोपी सरकार और अनुज ने आंदोलन की गतिविधियों को प्रमुखता से कवर कर समाज की आवाज़ को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया। आंदोलनकारियों ने पत्रकारों के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
धरना स्थल पर मौजूद समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि बंगाली समाज अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहा है। उनका कहना है कि आरक्षण से जुड़ी मांगें न्यायसंगत हैं और सरकार व प्रशासन को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
आंदोलनकारियों ने स्थानीय प्रशासन एवं मीडिया से संवेदनशीलता के साथ संवाद स्थापित करने की अपील करते हुए कहा कि यह संघर्ष केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सम्मान और समान अवसरों के लिए भी है।
धरने में शामिल लोगों ने रुद्रपुर एवं आसपास के नागरिकों से अपील की है कि वे शाम 5 बजे टाइगर पार्क पहुंचकर शांतिपूर्ण समर्थन दें तथा दूर रहने वाले लोग सोशल मीडिया के माध्यम से आंदोलन की आवाज़ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915
Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915http://www.paralkotdarpannewslocal.com
Chief Editor Ashim Pal ParalkotDarpan Local News MSME Reg.CG-08-0012149 Frenchise of LEAD INDIA Newspaper & News agency RNI No. Delhi N/2015/64915 HN-100/A,WARD-05,SHITALAPARA PAKHANJORE,KANKER (C.G.) PIN.494776 EMAIL - ParalkotDarpan@gmail.com Mob. 6267429348,8770658322
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
39.9 ° C
39.9 °
39.9 °
16 %
3kmh
0 %
Tue
43 °
Wed
45 °
Thu
46 °
Fri
45 °
Sat
45 °

Most Popular