Homeराजनीतिछत्तीसगढ़ भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ में श्रीमती निलिमा देवनाथ को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ में श्रीमती निलिमा देवनाथ को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी


पखांजूर/कांकेर/छत्तीसगढ़ – 09/03/2026
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति में पखांजूर (जिला कांकेर) की भाजपा नेत्री श्रीमती निलिमा देवनाथ को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रीमती निलिमा देवनाथ को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिससे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर श्रीमती निलिमा देवनाथ ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगी तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी श्रीमती निलिमा देवनाथ को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।

Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915
Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915http://www.paralkotdarpannewslocal.com
Chief Editor Ashim Pal ParalkotDarpan Local News MSME Reg.CG-08-0012149 Frenchise of LEAD INDIA Newspaper & News agency RNI No. Delhi N/2015/64915 HN-100/A,WARD-05,SHITALAPARA PAKHANJORE,KANKER (C.G.) PIN.494776 EMAIL - ParalkotDarpan@gmail.com Mob. 6267429348,8770658322
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23 ° C
23 °
23 °
65 %
2.3kmh
0 %
Mon
23 °
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
40 °

Most Popular