
परलकोट। परलकोट क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद समाचार है। क्षेत्र में “बड़दा” के नाम से विख्यात, फुटबॉल खेल को जीवंत बनाए रखने और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिलीप बसुराय (बड़दा) का निधन दिनांक 01 फरवरी 2026 को रात्रि 2:00 बजे कोलकाता में हो गया।दिलीप बसुराय का नाम परलकोट में फुटबॉल के पर्याय के रूप में जाना जाता था। खेल के प्रति उनका समर्पण, युवाओं को मार्गदर्शन और खेल भावना को बढ़ावा देने का उनका प्रयास क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने न केवल फुटबॉल को बढ़ावा दिया, बल्कि अनेक युवाओं को इस खेल से जोड़कर उन्हें नई दिशा भी दी।उनके निधन से परलकोट क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।विधि के विधान के आगे सभी नतमस्तक हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।ॐ शांति।





