
पखांजूर ब्रेकिंग | परलकोट दर्पण लोकल न्यूजपखांजूर। क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार, करीब 7 किलो वजनी प्रेशर कुकर बम बरामद किया गया है।बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने यह बम जवानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाया था। डीआरजी और बीएसएफ के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान कुरकुंज के जंगल में यह बम संदिग्ध अवस्था में मिला। जवानों ने सतर्कता और सूझबूझ दिखाते हुए मौके पर ही बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।यह पूरा मामला कोयलीबेडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से इलाके में राहत की भावना है। फिलहाल सुरक्षा बलों द्वारा आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है, ताकि नक्सलियों की अन्य गतिविधियों पर भी रोक लगाई जा सके।
परलकोट दर्पण लोकल न्यूज के लिए पखांजूर से रिपोर्ट।





