Homeबड़ी ख़बरेंनर नारायण सेवाश्रम,अंजलि नाला एनीकट निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा चोरी की...

नर नारायण सेवाश्रम,अंजलि नाला एनीकट निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा चोरी की बिजली का उपयोग, बिजली विभाग पखांजूर द्वारा किया गया कार्यवाही

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

अंजली नाला एनीकट निर्माण कार्य में बिजली चोरी का मामला उजागर, कई उपकरण जब्त
पखांजूर/कांकेर। नगर के नर नारायण सेवाश्रम के समिप स्थित अंजली नाला में सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे एनीकट निर्माण कार्य के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर बिजली विभाग ने छापेमार कार्रवाई करते हुए मौके से कई विद्युत उपकरण जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार, मेला स्थल के पास चल रहे सूत्रों अनुसार इस निर्माण कार्य को रायपुर के एक ठेकेदार तिवारी कंस्ट्रक्शन द्वारा लगभग 1.80 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। आरोप है कि पिछले डेढ़ माह से पास के बिजली खंभे से अवैध रूप से तार खींचकर निर्माण कार्य और मजदूरों के ठहरने के लिए बनाई गई झोपड़ी में बिजली का उपयोग किया जा रहा था।
मामले की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान कई उपकरणों को जब्त किया गया। कनिष्ठ यंत्री रामलाल प्रजापति के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में 9 एलईडी लाइट (घरेलू उपयोग), 6 एलईडी लाइट (कार्य स्थल हेतु 240 वॉट), एक कूलर, एक रॉड कटर मशीन, एक वेल्डिंग मशीन, 5 एचपी और 15 एचपी के मोटर तथा एक वाइब्रेटर मशीन चोरी की बिजली से संचालित होते पाए गए। विभागीय जांच में करीब 5 किलोवाट विद्युत भार का अवैध उपयोग सामने आया है।
वहीं ठेकेदार ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि बिजली चोरी की जानकारी उन्हें नहीं थी और यह कार्य कर्मचारियों द्वारा किया गया होगा। मौके पर मौजूद पेटी ठेकेदार नरेंद्र पटेल ने भी कहा कि बिजली की व्यवस्था अन्य कर्मचारियों ने की थी।
बिजली विभाग ने बताया कि बिजली चोरी के मामलों में कड़े प्रावधान लागू हैं। पकड़ी गई चोरी को 24 घंटे की निरंतर खपत के आधार पर आंकलन कर चालू माह की खपत का छह गुना तक जुर्माना लगाया जाता है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915
Paralkot Darpan News Local Frenchise of LEAD INDIA (Newspaper &News agency) RNI no. Delhi N/2015/64915http://www.paralkotdarpannewslocal.com
Chief Editor Ashim Pal ParalkotDarpan Local News MSME Reg.CG-08-0012149 Frenchise of LEAD INDIA Newspaper & News agency RNI No. Delhi N/2015/64915 HN-100/A,WARD-05,SHITALAPARA PAKHANJORE,KANKER (C.G.) PIN.494776 EMAIL - ParalkotDarpan@gmail.com Mob. 6267429348,8770658322
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
28 %
6kmh
97 %
Wed
27 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
31 °
Sun
33 °

Most Popular